भदोही, जनवरी 27 -- भदोही, संवाददाता। विभागीय मिली भगत के कारण चोरों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है। ऐसे में मंगलवार को जिला मुख्यालय स्थित सरपतहां में एसपी एवं एएसपी ने सभी थानों पर नियुक्त आरक्षी एवं मुख्य आरक्षी के नकबजनी रजिस्टर की विस्तार से जांच की गई। दर्ज नकबजनी (चोरी-डकैती) संबंधी मामलों, जांच विवरण, गश्त रिपोर्ट, अपराध नियंत्रण उपायों एवं अन्य महत्वपूर्ण प्रविष्टियों की गहन समीक्षा की गई। आदेश दिया कि पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी समयबद्ध एवं नियमों के अनुसार करें। किसी प्रकार की चोरियों एवं अपराधों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जवानों को रात के समय में गश्त करने का आदेश दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...