थानों के बाल कल्याण अधिकारियों के साथ गोष्ठी आयोजित
मुजफ्फर नगर, मई 15 -- मुजफ्फरनगर एसपी क्राइम ने एएचटीयू टीम, समस्त थानों के बाल कल्याण अधिकारी व अन्य विभागों के साथ मासिक गोष्ठी का आयोजन किया। बाल सुरक्षा एवं मानव तस्करी रोकथाम को लेकर दिशा निर्देश दिए।महिला एवं बाल सुरक्षा, मानव तस्करी रोकथाम तथा मिशन शक्ति अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के दृष्टिगत एसपी क्राइम इन्दु सिद्धार्थ द्वारा एएचटीयू टीम, समस्त थानों के बाल कल्याण अधिकारी व अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ मासिक गोष्ठी आयोजित की। गोष्ठी के दौरान पोक्सो एक्ट, जेजे एक्ट, बाल अपचारी, बाल श्रम, भिक्षावृत्ति, मानव तस्करी, कोटपा एक्ट एवं मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत की जा रही कार्यवाहियों की समीक्षा की गई। बैठक में एएचटीयू टीम, अभियोजन अधिकारी नितिन कुमार, सीडब्ल्यूसी अध्यक्ष रीना पवार, सचिन कुमार(चाइल्ड लाइन), गौरव मलिक(जिल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.