थाने से 100 कदम दूर तीन परचून की दुकानों में चोरी, नकदी व हजारों का सामान पार
औरैया, जुलाई 1 -- बेला कस्बे में थाना से महज 100 कदम की दूरी पर स्थित मुख्य चौराहे पर मंगलवार देर रात चोरों ने तीन परचून की दुकानों को निशाना बनाते हुए नकदी और हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। बुधवार सुबह घटना की जानकारी होने पर व्यापारियों में आक्रोश फैल गया। थाने के इतने करीब चोरी की वारदात होने से पुलिस की रात्रि गश्त पर भी सवाल उठ रहे हैं। जानकारी के अनुसार, व्यापारी सुमित सक्सेना की दुकान से चोर करीब 4,500 रुपये की नकदी, चार बंडल सिगरेट करीब 12 हजार रुपये कीमत और गुटखे से भरा एक बैग करीब सात हजार रुपये कीमत चोरी कर ले गए। यह भी पढ़ें- पान कार्नर पर चोरों का धावा, लाखों की नगदी सामान चोरी इसी रात दिबियापुर रोड निवासी अमित कुमार पुत्र राम आसरे की दुकान से पांच बंडल सिगरेट और सात हजार रुपये की नकदी चोरी हो गई। वहीं बेला बस्ती निवासी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.