थाने से सुसाइड करने भागी युवती ने लड़की की नाक काटी, पटना में हाईवोल्टेज ड्रामा
पटना, अक्टूबर 23 -- पटना, हिन्दुस्तान। राजधानी में प्रेम प्रसंग से जुड़े विवाद ने शुक्रवार को हिंसक रूप ले लिया। महिला थाने में दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद एक युवती कथित तौर पर आत्महत्या करने के इरादे से रेलवे ट्रैक की ओर भागने लगी। उसे बचाने पहुंची दूसरी युवती की नाक काट ली गई । घटना में घायल युवती को पहले गर्दनीबाग अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे पटना एम्स रेफर कर दिया गया। घटना के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों से जुड़े लोगों को हिरासत में रखा है। हालांकि, महिला थानेदार के अनुसार, खबर लिखे जाने तक मामले में लिखित आवेदन नहीं मिला था। घायल युवती इसिता के अनुसार, इस पूरे विवाद के केंद्र में आशुतोष नाम का युवक है। वह मूल रूप से अरवल जिले का रहने वाला है और वर्तमान में पटना के बेली रोड इलाके में रहता है। आशुतोष मसौढ़ी के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.