कौशाम्बी, अगस्त 2 -- पिपरी थाना क्षेत्र के शाहपुर पेरवा गांव की शर्मीला देवी पत्नी शिवबाबू ने बताया कि उसकी शादी 25 फरवरी 2018 को हुई थी। शादी के महीने भर बाद ही ससुराली प्रताड़ित करने लगे। पीड़िता के मुताबिक, 30 जुलाई 2026 की रात वह अपने पिता से फोन पर बात कर रही थी। तभी पति आकर बेरहमी से पिटाई करने लगा। सास मायावती और ससुर मायादीन ने भी पति के साथ मिलकर पीटा। दूसरे दिन पीड़ित महिला घटना की शिकायत लेकर थाने गई थी। लौटकर घर पहुंचने पर पति ने उसको फिर जमकर पीटा। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायल का मेडिकल करा दिया है। थाना प्रभारी विकास सिंह ने आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...