मैनपुरी, मार्च 9 -- थाने से एक युवती को खींचकर ले जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो हड़कंप मच गया। लेकिन बाद में पता चला कि युवती राजस्थान के भीलवाड़ा से यहां आ गई थी। जिसे भीलवाड़ा पुलिस परिजनों के सहयोग से वापस ले गई हैं। रविवार की रात कुर्रा थाने से कुछ युवक एक युवती को खींचकर ले जा रहे थे। इन लोगों ने युवती को जबरन कार में डाल लिया। इस दौरान युवती चीख कर कह रही थी कि वह उनके साथ नहीं जाएगी। यह लोग उसे मार डालेंगे। युवती को ले जा रहा युवक कह रहा था कि युवती उसकी बहन है। लेकिन वह कह रही थी कि उसका कोई भाई नहीं है। लेकिन फिर भी पुलिस की मदद से कार सवार युवती को लेकर चले गए। इस पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.