पीलीभीत, मई 2 -- पूरनपुर । फ्लेक्सी फाड़ने के आरोपी ने थाने से छूटकर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इससे पनपी नाराजगी के बाद सौहार्द बिगाड़ने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की गई। आरोपी के माफी मांगने पर मामला शांत हो गया।
आरोपी का मामला थाना माधोटांडा में फैजुल्लागंज में चूका बाजार में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की फ्लेक्सी लगी हुई थी। गुरुवार को गांव के नीलकंठ मंडल ने फ्लेक्सी फाड़ दी। इस पर गांव के ही राहुल कुमार सहित कई लोग थाने पहुंचे। उन्होंने नीलकंठ पर फ्लेक्सी फाड़ने और अभद्र भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की थी। पुलिस ने नीलकंठ मंडल पुत्र जय मंडल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया। गुरुवार शाम पुलिस ने आरोपी नीलकंठ मंडल को छोड़ दिया।
वीडियो और शिकायत आरोप है गांव पहुंचे नीलकंठ मंड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.