मुजफ्फरपुर, जून 18 -- मुजफ्फरपुर/मीनापुर, हिटी। जिले के रामपुरहरि थाना से शराब के साथ जब्त एक कार मंगलवार रात चोरी हो गई। चोर सीसीटीवी में कैद हो गया है। इसके आधार पर पुलिस उसकी गिरफ्तारी और कार की बरामदगी का प्रयास कर रही है। वारदात के दौरान थाने पर ओडी अधिकारी एसआई रवींद्र कुमार और संतरी में होमगार्ड दिवाकर प्रसाद की ड्यूटी थी। दिवाकर उस समय ड्यूटी से गायब था। मामले में दोनों की लापरवाही मानते हुए उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है। पुलिस ने शराब माफिया संतोष कुमार यादव पर कार चुराने की आशंका जताई है। मामले में एफआईआर दर्ज उसकी गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है। सात दिन पहले बीते 11 जून को रामपुरहरि थाना के दारोगा दिलीप कुमार यादव ने मुखबिरों की सूचना पर गोसाईपुर के संतोष कुमार यादव को शराब लदी कार के साथ टेंगराहा में घेरा। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.