बक्सर, जनवरी 19 -- बक्सर के नगर थाने से किडनैपिंग केस का एक आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। बिहार पुलिस उसे पंजाब के लुधियाना से गिरफ्तार करके यहां लेकर आई थी। उसे थाना परिसर में रखा हुआ था। सोमवार सुबह शौचालय की खिड़की तोड़कर वह भाग निकला। इससे पुलिस थाने की व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। उस पर नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने और अपहरण का केस चल रहा था। आरोपी के फरार होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। लड़की के परिजन ने आक्रोशित हो गए और थाने में ही धरने पर बैठ गए। फिलहाल फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। जानकारी के अनुसार, बक्सर के नगर थाना क्षेत्र से पिछले दिनों एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर उसे पंजाब ले जाने की शिकायत दर्ज हुई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की एक टीम पंजाब रवाना हुई, जहां से नाबालिग लड़की को सुरक्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.