मेरठ, जून 20 -- देहली गेट थाना क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाली घटना सामने आई है। घंटाघर के पास स्थित अग्निशमन केंद्र से चोर एमडीटी उपकरण चोरी कर ले गए। खास बात यह है कि वारदात ऐसे इलाके में हुई, जहां देहली गेट पुलिस स्टेशन के साथ-साथ एसपी सिटी कार्यालय भी है और पुलिस की नियमित आवाजाही रहती है। मामले में अग्निशमन अधिकारी की तहरीर पर देहली गेट थाने में अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अग्निशमन अधिकारी आकाश चौहान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 14 जून को ड्यूटी रोस्टर के अनुसार कर्मचारी कुशेंद्र कुमार की वॉचरूम ड्यूटी लगी थी। ड्यूटी के दौरान सूचना मिली कि अग्निशमन केंद्र में रखा एमडीटी उपकरण गायब है। शिकायत के अनुसार मौके पर तैनात फायरमैन ने बताया कि वह कुछ समय के लिए शौचालय गया था। वापस लौटने पर उसने दे...