सहारनपुर, मार्च 11 -- सरसावा। थाने से चंद कदमों की दूरी पर स्थित सीएचसी कैंपस में अज्ञात बदमाशों ने दिनदहाड़े एक स्टाफ नर्स के आवास का ताला तोड़कर लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण, 25 हजार रुपये की नकदी और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सरसावा सीएचसी में स्टाफ नर्स के पद पर तैनात डोली कैंपस में बने टाइप-2 आवास में अपने दो पुत्रों दिव्यांश और अभिनव के साथ रहती हैं। सोमवार सुबह करीब 8 बजे वह रोज की तरह ड्यूटी के लिए सीएचसी कार्यालय चली गईं। घर में मौजूद दोनों बच्चे कमरे का ताला बंद कर बाहर खेलने चले गए और चाबी मां को दे दी।करीब 11:15 बजे बच्चे पानी पीने के लिए घर पहुंचे। बड़ा बेटा दिव्यांश (9 वर्ष) जब कमरे के पास पहुंचा तो उसने दरवाजे का ताला टूटा हुआ देखा। उसने तुरंत मां को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.