थाने में 'चोरी' कर SP ने उड़ाई पुलिसकर्मियों की नींद, किसी को भनक तक नहीं लगी; MP का दिलचस्प मामला
दतिया, मई 11 -- जिले में पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल का देर रात किया गया औचक निरीक्षण पूरे पुलिस महकमे में चर्चा का विषय बन गया। आमतौर पर थानों के निरीक्षण की खबरें तो अक्सर सामने आती हैं, लेकिन इस बार एसपी ने पुलिसकर्मियों की सतर्कता जांचने के लिए ऐसा तरीका अपनाया, जिसने थाने में मौजूद स्टाफ की नींद ही उड़ा दी। यह पूरा घटनाक्रम ग्वालियर-झांसी हाईवे पर स्थित गोराघाट थाने का है, जहां रात करीब 11 बजे एसपी अचानक पहुंच गए। एसपी के अचानक थाने पहुंचने से वहां मौजूद पुलिसकर्मियों में हलचल मच गई। निरीक्षण के दौरान उन्होंने देखा कि संतरी सहित अधिकांश पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी छोड़कर थाने के अंदर और ऊपर बने कमरों में सो रहे थे। रात के समय जहां पुलिस को सतर्क रहकर क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था संभालनी चाहिए, वहां कर्मचारियों की यह लापरवाही साफ दिखाई दी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.