अमरोहा, फरवरी 27 -- अमरोहा, संवाददाता। थानों में चल रही पुलिसिंग की एक अमानवीय तस्वीर गुरुवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुए तीन वीडियो के बाद बेनकाब हो गई। 14, 20 और 36 सेकेंड के इन तीन वीडियो को नौगावां सादात थाने से जुड़ा बताया जा रहा है, जिनमें हेड मोहर्रिर एक युवक को जमीन पर लिटाकर लात-घूंसों और ठोकरों से बेरहमी से पीटता नजर आ रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। फिलहाल महकमे में मचे हड़कंप के बीच एसपी ने विवादों में घिरे हेड मोहर्रिर को लाइन हाजिर कर पूरे मामले में जांच बैठा दी है। गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक के बाद एक तीन वीडियो वायरल हुए। 14, 20 और 36 सेकेंड के ये वीडियो थाना नौगावां सादात के बताए जा रहे हैं, जो लगभग पांच से छह महीने पुराने हैं। वायरल वीडियो में दो पुलिसकर्मी एक युवक को हिरासत म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.