थाने में हत्या: प्रेमी बोला, पुलिस न होती तो वह मुझे भी मार देता...दहशत में परिवार
बांदा, जून 15 -- बदौसा। थाने के अंदर शुक्रवार को ग़ैर बिरादरी के दलित युवक से शादी कर लेने से आक्रोशित पिता ने चाकू से कई वार कर अपनी ही बालिग पुत्री की हत्या कर दी थी । चौथे दिन सोमवार को भी प्रेमी की सुरक्षा को लेकर स्थानीय पुलिस का पहरा रहा । अब कस्बे के हालात सामान्य हो रहे है। चाय पान की दुकानों में जरूर घटना को लेकर चर्चाएं हो रही है । लोगो का कहना है कि ऐसे पिता की मां के द्वारा तहरीर देकर पुलिस ने मुकदमे को पेचींदा बना दिया है। बीते शुक्रवार को बदौसा पुलिस द्वारा बरामद कर लाये गए प्रेमी ललित और प्रेमिका शिवानी को थाने के अंदर थानाध्यक्ष के ऑफिस के पीछे और पुलिस कार्यालय के बाहर बैठाया गया था । जानकारी होने पर मृतक पुत्री की मां रन्नो और पिता सत्यकुमार चौहान (नोनिया) ने थाने बाहर बरामदे में बैठे उपनिरीक्षक से बात कर पुत्री से मिलने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.