थाने में समझौते के बाद सरेशाम कर डाली नितिन की हत्या
मेरठ, सितम्बर 12 -- मेरठ/हस्तिनापुर। नितिन हत्याकांड के पीछे आरोपियों की गहरी साजिश है। चार दिन पहले विवाद के बाद दोनों पक्ष का पुलिस के सामने हस्तिनापुर थाने में समझौता हुआ था। इसके बाद भी आरोपियों ने पूरी प्लानिंग के साथ शुक्रवार शाम को प्रिंस और नितिन पर हमला किया। आरोपियों ने फायरिंग कर दी, जिसमें गोली लगने से नितिन की मौत हो गई। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। कुछ आरोपियों के परिजनों को भी उठाया है। नितिन नागर के साथ उसका दोस्त जे ब्लाक निवासी प्रिंस शुक्रवार शाम को दौड़ लगाने के बाद घर आ रहे थे। इसी दौरान हमला किया गया। पुलिस ने घटना के समय मौके पर मौजूद प्रिंस से पूछताछ की। प्रिंस ने बताया कि उनका चार दिन पहले मिट्ठू, गोल्डी, शिवांश और बाकी युवकों से विवाद हुआ था। मारपीट के बाद प्रकरण थाने पहुंचा था। इस दौरान पुलि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.