वाराणसी, जून 27 -- बड़ागांव (वाराणसी)। बसनी निवासी दुकानदार को गुरुवार को मनबढ़ों ने पेट्रोल पंप के पास लाठी से पीटकर घायल कर दिया। आरोप है कि दुकानदार ने थाने में मनबढ़ों की शिकायत की थी, इससे वे नाराज थे। बड़ागांव पुलिस ने दो आरोपियों पर केस दर्ज किया है। बसनी निवासी लालचंद सरोज ने पुलिस को बताया कि बसनी तिराहे पर उसकी दुकान है। गुरुवार शाम दुकान पर कविरामपुर गांव का हौसिला पटेल शराब की बोतल दुकान के सामने फोड़ने लगा। दुकान पर बैठे बेटे सनी एवं लकी ने मना किया तो मनबढ़ों ने मारपीट की। जब लालचंद बचाने पहुंचा तो आरोपी बाइक छोड़कर भाग गया। इसकी शिकायत थाने पर की। शिकायत कर वह घर जा रहा था। तभी बसनी पेट्रोल पंप के पास हौसला और विशाल ने लाठी से पीटा। साथ में मौजूद बेटों पर भी हमला किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...