पीलीभीत, नवम्बर 24 -- पीलीभीत। दहेज न देने पर विवाहिता को मारपीट कर ससुराल से निकाल दिया। थाने में शिकायत करके लौट रहे विवाहिता और उसके पिता के साथ गाली गलौच करते हुए रास्ते में तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने विवाहिता के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना अमरिया क्षेत्र के ग्राम मझरिया निवासी रामसिंह ने थाना अमरिया पुलिस को तहरीर दी। जिसमे कहा गया कि उन्होंने अपनी पुत्री सुमन का विवाह एक साल पूर्व थाना क्षेत्र के ग्राम माधोपुर फरदिया निवासी विक्रम यादव से की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। उसकी पुत्री को ससुराल में रखने से मना कर दिया। इसके बाद से वह अपने मायके में रह रही है। 14 नवंबर को ससुराल पक्ष के लोग मायके में आए और समझौता करके उसकी पुत्री को विदा कराकर ले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.