शामली, फरवरी 19 -- थाने परिसर में जब्त शराब नष्ट करने के दौरान आग लगाने पर भड़की शराब की लपटों में झुलसे चौकीदार की उपचार के दौरान मौत हो गयी। उपचार के दौरान दिल्ली अस्पताल में चौकीदार की मौत हो गयी। इससे परिजनों में कोहराम मचा है। इससे पुलिस एवं प्रशासन की शराब नष्ट करने की प्रक्रिया पर भी सवाल उठने लगे है। कारण शराब नष्ट करने के दौरान आग लगाने से पहली मौत नहीं है इससे पहले भी चौसाना में शराब नष्ट करने के दौरान एक चौकी दार की भी इसी तरह मौत हो चुकी है। गत 14 फरवरी को न्यायालय के आदेश पर 59 मुकदमों में जब्त अवैध शराब को नष्ट किया जा रहा था। कोतवाली परिसर के पीछे गड्ढा खोदकर शराब नष्ट करने की प्रक्रिया चल रही थी। इस दौरान एसडीएम ऊन, सीओ कैराना, थाना प्रभारी निरीक्षक व आबकारी विभाग की टीम मौके पर मौजूद थी। बताया जा हा है कि चौकीदार से आग लग...