थाने में वर्दी का अनुशासन टूटा, नशे में थानाध्यक्ष से भिड़ा दीवान, मेडिकल के बाद लाइन हाजिर
कुशीनगर, जुलाई 5 -- कुशीनगर, हिन्दुस्तान टीम। कुशीनगर के चौराखास थाने में रविवार की सुबह उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब थाने पर तैनात एक दीवान नशे की हालत में सीधे नवागत थानाध्यक्ष से उलझ गया। काफी देर तक समझाने-बुझाने के बावजूद जब वह शांत नहीं हुआ तो मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई। अधिकारियों के निर्देश पर उसका चिकित्सीय परीक्षण कराया गया, जिसके बाद विभागीय कार्रवाई करते हुए उसे तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया।
घटना का विवरण रविवार की सुबह करीब आठ बजे नवागत थानाध्यक्ष दिनेश कुमार अपने कार्यालय में पुलिसकर्मियों के साथ थाना क्षेत्र की कानून-व्यवस्था और अन्य बिंदुओं पर जानकारी ले रहे थे। इसी दौरान दीवान बृजकिशोर सिंह वहां पहुंचा और बिना किसी स्पष्ट कारण के थानाध्यक्ष से बहस करने लगा। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, उसने कथि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.