इटावा औरैया, नवम्बर 9 -- जसवंतनगर। थाना परिसर में रविवार को उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, सैफई के ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर पुलिस विभाग में चलाए जा रहे साप्ताहिक रक्तदान अभियान का हिस्सा था।शिविर का शुभारंभ थाना प्रभारी कमल भाटी ने फीता काटकर किया। उन्होंने स्वयं रक्तदान कर कार्यक्रम की शुरुआत की और पुलिसकर्मियों व आम नागरिकों से स्वैच्छिक रक्तदान को जीवनदायिनी सेवा बताते हुए इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। शिविर में डॉ. आदित्य शिवहरे और कैंप इंचार्ज डॉ. राकेश कुमार मीणा के नेतृत्व में टीम ने अपनी सेवाएं दीं। टीम में इशू, रामस्वरूप, ब्रजेश, कपिल दुबे, अवध किशोर, राजेश यादव, विमलेश शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.