थाने में लंबित शिकायतें निपटाने के निर्देश
गुड़गांव, मई 16 -- गुरुग्राम,गौरव चौधरी। पुलिस उपायुक्त (पूर्व) संदीप कुमार और एसीपी मंजीत कुमार ने शनिवार को सेक्टर-40 पुलिस थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने के रिकॉर्ड, साफ-सफाई, बैरक, मेस और हथियारों के रखरखाव का बारीकी से जायजा लिया। डीसीपी ने जांच अधिकारियों को निर्देश दिए कि लंबित शिकायतों और मामलों का निर्धारित समय में निपटारा करें और कोर्ट में समय पर चालान पेश करें। महिला और बाल अपराधों को रोकने के लिए स्कूल-कॉलेजों और संवेदनशील इलाकों में पीसीआर गश्त बढ़ाने के सख्त निर्देश दिए गए। पब, बार और मॉल के आसपास पर्याप्त महिला पुलिस बल तैनात करने को भी कहा गया। इसके अलावा, रात के समय पब और क्लब निर्धारित समय पर ही बंद कराने के आदेश दिए गए। डीसीपी ने पुलिसकर्मियों को पूरी ईमानदारी, निष्ठा और अनुशासन के साथ अपनी ड्यूटी करन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.