थाने में रील बनाना पड़ा भारी, पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर भेजा जेल
रायबरेली, जून 19 -- डलमऊ (रायबरेली) संवाददाता। सोशल मीडिया पर रील्स बनाने और रातों-रात मशहूर होने का भूत युवाओं के सिर चढ़कर बोल रहा है, लेकिन कभी-कभी यह शौक भारी मुसीबत का सबब बन जाता है। ऐसा ही एक मामला डलमऊ कोतवाली से सामने आया है, जहां थाना परिसर के भीतर रील बनाना एक युवक को बेहद महंगा पड़ गया।घटना का विवरण वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। डलमऊ थाना क्षेत्र के ग्राम मोहद्दीनपुर निवासी अमन कुमार पुत्र अभिषेक ने डलमऊ कोतवाली परिसर के अंदर एक रील (वीडियो) बनाई थी। युवक ने सुरक्षा और कानून व्यवस्था के केंद्र माने जाने वाले थाना परिसर की संवेदनशीलता को ताक पर रखकर यह वीडियो तैयार किया और फिर उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। देखते ही देखते युवक का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.