लखीमपुरखीरी, मार्च 27 -- महिला के घर से भाग जाने के मामले में पूछताछ के लिए थाने बुलाए गए एक युवक की अचानक हालत बिगड़ गई। परिजन उसे तत्काल सीएचसी ले गए, जहां से डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मामला शहर से सटे ग्राम लाल्हापुर का है। बताते हैं कि बिलियमगंज निवासी प्रमोद राजमिस्त्री का कार्य करने के लिए लाल्हापुर में रवि का मकान बना रहा था। उसी मकान में किराए पर रह रही एक महिला अपने प्रेमी के साथ चली गई थी। इस संबंध में महिला के पति ने कोतवाली में तहरीर दी थी। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने पूछताछ के लिए प्रमोद को भी बुलाया था। वह बुधवार रात कोतवाली पहुंचा, जहां उसे बैठा लिया गया। इसी दौरान पुलिस ने दबिश देकर महिला को उसके प्रेमी के साथ बरामद कर लिया, लेकिन इसके बावजूद प्रमोद को नहीं छोड़ा गया। प्रमोद के भाई मोहन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.