थाने में युवक की पिटाई में हल्का इंचार्ज दारोगा लाइन हाजिर
हमीरपुर, जुलाई 7 -- हमीरपुर, संवाददाता। एक जैसे नाम के चक्कर में युवक को घर से उठाकर थाने में लाकर बुरी तरह से पीटे जाने के मामले में चौथे दिन एसपी ने हल्का इंचार्ज दारोगा को लाइन हाजिर कर दिया। इस प्रकरण के कुछ अन्य दोषियों के ऊपर कार्रवाई की तलवार लटकी हुई है। बता दें कि इस प्रकरण को लेकर पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने अपने एक्स हैंडल पर सरकार की जमकर खिंचाई की। कांग्रेस ने भी अपने ऑफिशियल अकाउंट से सरकार पर तीखा हमला किया है। सोमवार की देर रात भाजपा जिलाध्यक्ष शकुंतला निषाद पीड़ित परिवार से मिली और कार्रवाई का भरोसा दिलाया। बता दें कि मेरापुर निवासी शिवराज को चार जुलाई को कोतवाली पुलिस वारंट होने की वजह से उठा लाई थी। लेकिन बाद में पता चला कि जिस शिवराज का वारंट था, ये वो नहीं है। इस पर शिवराज ने विरोध किया तो थाने में उसकी जमकर पिटाई कर दी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.