बांदा, अप्रैल 5 -- बांदा। संवाददाता बारिश के दौरान रविवार को शाम छह बजे तिंदवारी थाने में बरामदे का जर्जर छज्जा ढह गया। मलबे की चपेट में आकर दो दरोगा व एक सिपाही सहित फरियाद लेकर पहुंचा बुजुर्ग दंपति भी लहूलुहान हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घायलों को तिंदवारी पीएचसी ले जाया गया। गंभीर चोट आने के कारण सिपाही व एक दरोगा को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।तिंदवारी थाना परिसर में रविवार को शाम करीब छह बजे तेज बारिश शुरू हो गई। परिसर में घूम रहे फरियादी व दरोगा व सिपाही थाने के बरामदे के नीचे खड़े हो गए। तभी छज्जे का अगला हिस्सा भरभराकर ढह गया। जब तक सभी लोग भागते, तब तक करीब पांच लोग मलबे की चपेट में आ गए। लोगों ने हादसे में घायल हुए 40 वर्षीय उप निरीक्षक सुभाषचंद्र व 55 वर्षीय शिवकरन तथा 30 वर्षीय सिपाही राजन दुबे, फरियाद...