थाने में बनी बात, परिजनों की मौजूदगी में हुई शादी
बिल्ल्होर, नवम्बर 5 -- घाटमपुर। सजेती थाना क्षेत्र बीरबल अकबरपुर गांव निवासी प्रेमी युगल ने परिजनों की सहमति से थाने के बाहर बने मंदिर में विवाह कर लिया। दोनों परिवारों की इसमें सहमति रही। बताया गया कि 23 वर्षीय शिवदेवी 20 मई को घर से कहीं चली गई थी। मां शिवकांती ने 24 मई को गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस व सर्विलांस टीम ने तलाश की तो उसकी लोकेशन महाराष्ट्र के सिर्डी थानांतर्गत अहिल्या नगर में मिली। यहां पहुंची पुलिस को पता चला कि शिवदेवी अपने प्रेमी उदयभान पुत्र ओमकार 24 निवासी गांव भगलापुर थाना चांदपुर फतेहपुर के साथ है। पुलिस दोनों को सजेती थाने लेकर आई। यहां दोनों परिवार पहुंचे तो प्रेमी युगल साथ रहने की जिद पर अडे रहे। यहां परिजनों की मौजूदगी में थाने के बाहर बने मंदिर में उनका विवाह संपन्न कराया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.