बागपत, जून 22 -- अमीनगर सराय। पूर्व भारतीय क्रिकेटर प्रवीन कुमार रविवार को सिंघावली अहीर थाने पहुंचे। जानकारी के अनुसार वह अपने दोस्त अंतर्राष्ट्रीय जाट संसद के अध्यक्ष मनु दांतल के पकड़े जाने के बाद उनसे मिलने के लिए थाने पहुंचे थे। प्रवीण कुमार काफी देर तक थाने में मौजूद रहे और पुलिस अधिकारियों से बातचीत की। मनु दांतल के खिलाफ चल रही कार्रवाई और उससे जुड़े मामलों को लेकर भी जानकारी ली गई। हालांकि, मुलाकात के दौरान ही प्रवीण कुमार मनु दांतल के साथ थाने से बाहर निकले। जिसके बाद मनु दांतल ने कहा कि पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया है। अब वे वरूण लुहारी के परिवार से मिलने के लिए जा रहे है। यह भी पढ़ें- अंतर्राष्ट्रीय जाट संसद के अध्यक्ष मनु दांतल को पुलिस ने हिरासत में लिया वहीं, प्रवीण कुमार के थाने पहुंचने की खबर क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी रह...