मुजफ्फरपुर, जून 7 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर गायघाट थानाध्यक्ष का वर्दी में परिवार के साथ बनाया गया वीडियो वायरल होने के बाद वरीय अधिकारी हरकत में आए। एसएसपी कांतेश मिश्रा ने मामले में थानाध्यक्ष से स्पष्टीकरण मांगा है। थानेदार के जवाब आधार पर नियमानुसार अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी।थानाध्यक्ष का वर्दी में अपने परिवार के साथ बनाया गया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने की सूचना वरीय अधिकारी को मिली। इसकी एसएसपी ने जांच कराई। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि उक्त रील थानाध्यक्ष की पत्नी ने बनाई और इसे अपने निजी सोशल मीडिया एकाउंट पर पोस्ट किया। रील पर विवाद बढ़ने के बाद इसे डिलीट भी कर दिया गया। इसके साथ ही एसएसपी ने जिला बल के सभी पुलिस पदाधिकारी और कर्मियों को आदेश दिया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का उपयोग करते समय विभागीय अ...