देवरिया, अप्रैल 3 -- खुखुन्दू, हिन्दुस्तान संवाद। थाने में छह माह से अधिक समय से पड़ी हुई लावारिस बाइकों की नायब तहसीलदार देवरिया सदर की अध्यक्षता में नीलामी की गई। बाइकों की नीलामी नायब तहसीलदार देवरिया सदर शिवेंद्र कुमार की अध्यक्षता में की गई।इस मामले में प्रभारी निरीक्षक राहुल कुमार सिंह ने बताया कि थाना परिसर में लावारिस बाइक जिनकी संख्या दस थी जो करीब छह माह से अधिक समय से पड़ी हुई थी। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर उनकी नीलामी की गई है। बाइकों के नीलामी से कुल अड़तीस हजार रुपए की राजस्व वसूली की गई है। जिसे सरकारी कोष में जमा किया जाएगा।इस अवसर पर एस एस आई जयप्रकाश सिंह यादव भी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...