श्रावस्ती, मार्च 8 -- श्रावस्ती। सोनवा क्षेत्र के एक गांव में चार मार्च को होली के दिन घर में घुसकर गर्भवती महिला को रंग लगाने व छेड़छाड़ की घटना हुई थी। मामले की शिकायत थाने में की गई लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इस पर भाई ने मामले की शिकायत एसपी से की गई है। शिकायत कर्ता का आरोप है कि होली के दिन गांव के ही कुछ लोग होली खेलने के बहाने उसके घर में घुस गए। इस दौरान त्योहार मनाने मायके आई उसकी बहन को जबरदस्ती रंग लगाने लगे और छेड़खानी की। बीच बचाव के दौरान ईंट से हमला भी किया। शिकायत पर थाने में कोई कार्रवाई नहीं की गई। पीड़ित ने एसपी से कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.