फिरोजाबाद, मार्च 5 -- शिकोहाबाद में वर्दी के नशे में थाने में तैनात एक मुंशी ने आदर्श नगर के 17 नंबर वार्ड के भाजपा सभासद के हाथापाई कर दी। सभासद के साथ मारपीट की घटना से सभासदों सहित भाजपा नेताओं में आक्रोश व्याप्त हो गया। सभी सभासदों के साथ ही भाजपा पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि, भाजपा नेता थाने पहुंच गए। उन्होंने जमीन पर धरना देकर जमकर नारेबाजी कर मुंशी के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। वार्ड नम्बर 17 के सभासद शिवम यादव उर्फ अप्पू के मिलने वाला वयुवक लॉकअप में बंद था। वह अपने मिलने वाले को थाने में कुछ खाद्य पदार्थ देने का प्रयास कर रहे थे इसी दौरान थाने में बैठे मुंशी नरेश कुंतल ने सभासद के साथ अभद्रता कर मारपीट कर दी।सभासद से मारपीट की घटना की जानकारी होते ही नगर के सभी वार्ड के सभासद, पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि राजीव गुप्ता, भाजपा के वरिष्ठ नेता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.