थाने में खड़े वाहनों से उपकरण चोरी
कन्नौज, अप्रैल 11 -- कोतवाली परिसर में भी अराजक तत्व भ्रमण करते रहते हैं और वहां चलानी व दुर्घटनाग्रस्त खड़े वाहनों से उपकरण व बैटरी चोरी हो रही है। कोतवाली परिसर में एक बाइक की बैटरी और एक ऑटो से तार चोरी हो गया। हालांकि पुलिस कई दिनों से नजर रखे हुए थी। जब कोतवाली परिसर से चोरी होने की सूचना जब बाहर प्रसारित हुई तो लोग अचंभित रह गए। लोगों का कहना है कि जब कोतवाली में सुरक्षा नहीं है, तो बाहर क्या हाल होगा। इस मामले में पुलिस ने तीन नाबालिकों से पूछताछ की है। प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार अवस्थी ने बताया कि कबाड़ बीनने वाले बच्चों ने इस तरह की हरकत की है और उनसे पूछताछ के साथ ही मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.