दरभंगा, मार्च 8 -- लहेरियासराय। सिटी एसपी अशोक कुमार ने शनिवार को बहादुरपुर थाने के सभी अनुसंधानकर्ताओं के साथ बैठक कर लंबित कांडों की समीक्षा की। इस क्रम में उन्होंने कांडों में त्वरित गति से निष्पादन के लिए न्यायालय से वारंट / कुर्की प्राप्त कर वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। सभी अनुसंधानकर्ताओं को कांड दैनिक अद्यतन रखने को कहा। साथ ही सभी पंजि को अद्यतन रखने को कहा। उन्होंने थाना क्षेत्र में सघन गश्ती के लिए भी दिशा-निर्देश दिये। सिटी एसपी ने सुनी लोगों की समस्याएंलहेरियासराय। सिटी एसपी अशोक कुमार ने शनिवार को अपने कार्यालय में लोगों की समस्याएं सुनकर संबंधित पुलिस अधकारियों को कई निर्देश दिए। उन्होंने लहेरियासराय थाने के एक, विशनपुर थाने के एक, मब्बी थाने के एक, केवटी थाने के दो, कुशेश्वरस्थान थाने के एक, कमतौल थाने के ...