जहानाबाद, दिसम्बर 13 -- करपी, निज संवाददाता। प्रखंड कार्यालय के सभा कक्ष में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में करपी,शहर तेलपा तथा किंजर थाने के पुलिस पदाधिकारी पहुंचे। अंचल अधिकारी आलोक कुमार ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार और प्रत्येक शनिवार को प्रखंड कार्यालय में ही जनता दरबार का आयोजन किया जाएगा। संबंधित थाना क्षेत्र के पुलिस पदाधिकारी के समक्ष सुनवाई की जाएगी ।इन्होंने बताया कि शनिवार को किंजर करपी तथा शहर तेलपा थाना क्षेत्र से भूमि विवाद से संबंधित मामले आए जिसका निष्पादन किया गया। फोटो- 13 दिसंबर अरवल- 04 कैप्शन- करपी प्रखंड कार्यालय में भूमि विवाद से संबंधित मामले का निष्पादन करते अंचल अधिकारी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.