बलरामपुर, अप्रैल 2 -- बलरामपुर, संवाददाता अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडेय ने गुरुवार को सादुल्लाहनगर थाने का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि थाने में आने वाले पीड़ितों की शिकायतों का प्राथमिकता पर निस्तारण कराएं।एएसपी ने सबसे पहले सादुल्लाहनगर थाना परिसर का निरीक्षण किया। इसके बाद सीसीटीएनएस कार्यालय, महिला हेल्पडेस्क, मालखाना, हवालात एवं शस्त्रागार का निरीक्षण किया। कार्यालय के सभी अभिलेखों की पड़ताल की। कमियां मिलने पर दूर करने का निर्देश दिया। थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार वर्मा को परिसर व कार्यालय की नियमित साफ-सफाई कराने का निर्देश दिया। लंबित विवेचनाओं का शीघ्र निस्तारण और फरियादियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण कराने का निर्देश दिया। सीसीटीवी कैमरों की क्रियाशीलता परखी। पुलिस अधिकारियों व कर्मियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.