कानपुर, अगस्त 1 -- सरसौल। 14 जून को महाराजपुर थाने में आग लगाकर जान देने वाले युवक की बहन ने भाई की मौत के मामले में उसके ससुरालीजनों समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपितों में दिवंगत का छोटा भाई भी है। बहन का आरोप है कि छोटे भाई के दिवंगत की पत्नी से अवैध संबंध थे। उससे बड़ा भाई परेशान था। इसी को लेकर पत्नी से उसका विवाद हुआ था। ससुराल में पत्नी के मायके वालों ने भाई के साथ मारपीट की थी। पत्नी ने फर्जी मारपीट का मुकदमा महाराजपुर थाने में दर्ज करा दिया था। शिकायत लेकर थाने पहुंचे भाई ने आहत होकर अपने को आग लगा ली थी, बाद में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। महाराजपुर थाना प्रभारी जनार्दन सिंह ने बताया मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...