औरैया, मई 15 -- दिबियापुर, संवाददाता। थाना क्षेत्र के असेनी गांव की रहने वाली एक बुजुर्ग महिला शुक्रवार को घरेलू विवाद से परेशान होकर थाने पहुंच गई। महिला ने अपनी बहू पर मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाया। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महिला को सुरक्षित घर भिजवाया और परिवार को चेतावनी दी। असेनी गांव के सबसुख पूर्वा निवासी 80 वर्षीय राजेश्वरी देवी पत्नी छुटकन ने पुलिस को बताया कि उनकी बहू आए दिन उनके साथ विवाद करती है। आरोप है कि शुक्रवार को भी बहू ने मारपीट कर उन्हें घर से बाहर निकाल दिया। परेशान होकर वह दिबियापुर थाने पहुंचीं और पुलिस से मदद की गुहार लगाई। महिला ने पुलिस को बताया कि गांव में पहले भी कई बार पंचायत हो चुकी है, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं हुआ। थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों ने उनकी बात सुनकर तहरीर ल...