देवरिया, सितम्बर 12 -- देवरिया, निज संवाददाता। जिले के थानों पर बरती जा रही लापरवाही से पुलिस महकमे की किरकिरी हो रही है। सिस्टम खराब होने की भी जानकारी जिम्मेदारों के न देने के चलते अधिकारियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। दो थानेदारों की लापरवाही का खामियाजा एसपी को उच्च न्यायालय में पेश होकर भुगतना पड़ा है। उधर गौरीबाजार प्रकरण में तत्कालीन थानेदार के वेतन से 65 हजार रुपये की वसूली की विभाग की तरफ से तैयारी है। पुलिस महकमे में अनुशासन सबसे ऊपर है। साथ ही इसका सिस्टम सबसे ज्यादा मजबूत माना जाता है। लेकिन इन दिनों थाने के जिम्मेदारों की लापरवाही का खामियाजा एसपी को भुगतना पड़ रही है। यह भी पढ़ें- अब थाने में होमगार्ड कर सकेंगे आराम, होंगे दो कमरे अप्रैल माह में एक सेना जवान ने भलुअनी थाने में बैठाने की बात कही। एसपी व डीएम से शिकायत करने ...