लखीमपुरखीरी, अगस्त 11 -- मितौली। मितौली के पूर्व कनिष्ठ ब्लाक प्रमुख किशोरी लाल की पीटकर की गई हत्या के पीछे मामूली विवाद और गांव में वर्चस्व की लड़ाई सामने आ रही है। सोमवार शाम को हुए विवाद में पुलिस की मदद लेने जा रहे किशोरी लाल के बेटे को रोकने के लिए दबंगों ने मारपीट की। खम्हरिया निवासी रजनीश कुमार ने बताया कि सोमवार शाम को उसके छोटे भाई आदेश से गांव के ही श्याम किशोर व उनके बेटों से कहासुनी से शुरू हुआ विवाद गाली गलौज तक पहुंच गया था। बताते हैं कि विवाद के दौरान कई लोग शराब के नशे में थे। आरोप है कि मंगलवार सुबह करीब 10 बजे जब आदेश शिकायत करने के लिए घर से थाने के लिए निकला तो विपक्षियों ने उसे घेर कर मारपीट शुरू कर दी। यह भी पढ़ें- पूर्व कनिष्ठ ब्लाक प्रमुख की पीटकर हत्या, तीन लोग घायल बेटे के साथ मारपीट की खबर पाकर मौके पर पहुंचे प...