कानपुर, जून 2 -- कानपुर। लंबे समय से चली आ रही बीट पुलिसिंग में कमिश्नरेट अफसरों ने बदलाव कर दिया है। नई व्यवस्था में जहां बीट की संख्या में तीन गुना से अधिक की बढ़ोत्तरी की गई है। वहीं, थानों में तैनात करीब 70 फीसद पुलिस कर्मी इसी काम में लगाए जाएंगे। इससे हिस्ट्रीशीटरों पर नजर रखना आसान होगा और अपराध पर लगाम लगाई जा सकेगी। कमिश्नरेट में 52 थाने हैं। इसमें एक महिला थाना है। इनमें से 51 थानों में बीट पुलिसिंग हो रही है। लंबे समय से पुराने ढर्रे से ही बीट पुलिसिंग कराई जा रही थी। अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय ने इसे पुर्ननिधार्रित किया तो संख्या में तीन गुणा तक इजाफा हो गया। पुरानी व्यवस्था के अनुसार 900 बीट क्षेत्र निर्धारित थे जो अब बढ़कर 2526 हो गई है। जेसीपी संकल्प शर्मा ने बताया कि 2011 की जनगणना के अनुसार, कमिश्नरेट की आबादी को फिलहाल 45...