शाहजहांपुर, मार्च 12 -- कांट थाने में मारपीट के मामले में पूछताछ के लिए लाया गया दसवीं का छात्र हवालात से गायब हो गया। पुलिस पर गायब करने का आरोप लगाकर परिजनों ने बुधवार शाम और देर रात दो बार सड़क जाम किया। इस दौरान थाने का घेराव भी हुआ। पुलिस ने छात्र को जल्द ही खोज देने का आश्वासन देकर परिजनों को शांत कराया और सड़क जाम हटवाया। कस्बा कांट के पट्टी मोहल्ला निवासी 17 वर्षीय दसवीं के छात्र देश कुमार पुत्र स्व. रामपाल कश्यप को पुलिस मारपीट के एक मामले में पूछताछ के लिए थाने लाई थी। परिजनों का आरोप है कि नौ मार्च की रात करीब 11 बजे बिना मुकदमे में नामजद के उसे घर के पास से उठा लिया। 10 मार्च को परिजनों ने पेपर होने की बात कहकर उसे छोड़ देने की गुहार लगाई, लेकिन पुलिस ने नहीं छोड़ा। बुधवार की सुबह करीब पौने सात बजे जब वे अपने बेटे को चाय देने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.