उन्नाव, फरवरी 3 -- अचलगंज। थाने के ठीक सामने मंगलवार दोपहर एक विवाहिता बीच सड़क पर खड़ी होकर गुजर रहे वाहन चालकों से रो-रोकर उसे रौंद डालने की गुहार लगाने लगी। महिला के इस आत्मघाती कदम से उन्नाव-रायबरेली मार्ग के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। काफी देर तक चले हंगामे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह महिला को समझा-बुझाकर थाने के अंदर ले जाकर स्थिति को नियंत्रित किया। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल रहा। हालांकि, हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। बताया जा रहा है कि महिला गणेशखेड़ा गांव निवासी पिंकी पत्नी शिव प्रकाश है। उसका पति मुंबई में रहकर काम करता है। पिंकी कुछ दिन पहले ही पति के पास से लौटी है। आरोप है कि पिंकी अपने ससुराल में रखे जेवर लेने गई थी, लेकिन ससुराल पक्ष ने उसे जेवर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.