लखनऊ, फरवरी 25 -- इटौंजा, संवाददाता। इटौंजा थाने के सामने चोर एक मोबाइल की दुकान में लगे शटर के ताले तोड़कर 35 हजार की नगदी समेत छह एंड्राइड मोबाइल उठा ले गए। सुबह दुकान आए मालिक को घटना की जानकारी हुई। वहीं नगर चौगंवा में सबमर्सिबल व सोलर पैनल चोरी कर ले गए। पीड़ितों ने इटौंजा थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। भगौतापुर निवासी सुरेंद्र प्रकाश त्रिवेदी ने बताया कि उनकी इटौंजा थाने के सामने श्री बालाजी मोबाइल शॉप के नाम से दुकान है। मंगलवार की रात वह दुकान बंदकर घर चले गए। बुधवार सुबह जब वह दुकान आए तो शटर में लगे दोनों ताले टूटे थे। चोर 35 हजार नगद और दुकान में रखे छह एंड्राइड मोबाइल उठा ले गए। वहीं चोरों ने नगर चौगंवा निवासी श्रीओम मिश्रा ने भी सबमर्सिबल व सोलर पैनल चोरी की तहरीर दी है। इटौंजा थाने के इंस्पेक्टर विनोद कुमार यादव ने ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.