गौरीगंज, जून 1 -- शुकुल बाजार। संवाददाता थाना परिसर के ठीक सामने रविवार रात करीब नौ बजे जमीन और दुकान के विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। पुलिस के अनुसार भटपुरवा मजरे हरखूमऊ निवासी निर्मला पत्नी शिवकुमार शर्मा और कस्बा शुकुल बाजार निवासी जगजीवन बख्श सिंह उर्फ लल्लू सिंह के बीच लंबे समय से जमीन और दुकान को लेकर विवाद चल रहा है। रविवार रात इसी विवाद को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए, जिसके बाद मामला बढ़कर मारपीट और फायरिंग तक पहुंच गया। यह भी पढ़ें- दीवार तोड़कर कब्जे के विवाद में मारपीट व फायरिंग का आरोप,मुकदमा दर्ज विवाद की शुरुआत भटपुरवा गांव निवासी निर्मला पत्नी शिवकुमार शर्मा की तहरीर पर पुलिस ने हरिओम सिंह उर्फ गोलू, अविनाश सिंह उर्फ हैप्पी सिंह, अश्वनी सिंह उर्फ लकी, प्रहलाद सिंह, लल्लू सिंह तथा दो अज्ञात लोगों पर आरोप लगाया ग...