थाने के वाट्सएप ग्रुप में SHO ने डाली आपत्तिजनक वीडियो, एसपी कृष्ण बिश्नोई ने ले लिया बड़ा ऐक्शन
बिजनौर, अक्टूबर 22 -- Bijnor News: बिजनौर जिले के बढ़ापुर थाने के आधिकारिक ग्रुप में आपत्तिजनक वीडियो डालने के मामले में एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बड़ी कार्रवाई की। एसपी ने थाना प्रभारी निरीक्षक को तुरंत सस्पेंड कर दिया। एसपी ने प्रकरण की जांच के लिए टीम गठित की थी। टीम ने संबंधित थाने पहुंचकर पुलिसकर्मियों के बयान दर्ज किए। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद निलंबन की कार्रवाई की गई। बताया जा रहा है कि करीब पांच दिन पहले बढ़ापुर थाने के आधिकारिक ग्रुप में आपत्तिजनक वीडियो साझा किया था। कुछ देर बाद वीडियो को हटा दिया गया, लेकिन तब तक कुछ पुलिसकर्मियों ने उसे डाउनलोड कर लिया था और उसके स्क्रीनशॉट भी ले लिए थे। इसके बाद मामला पुलिस विभाग में चर्चा का विषय बन गया। बताया गया कि वीडियो में एक महिला का चेहरा दिखाई दे रहा है, जबकि पुरुष का चेहरा स्पष्ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.