बिल्ल्होर, जुलाई 27 -- घाटमपुर। बेखौफ हो चुके चोर अब थाने के सामने की दुकानों में हाथ साफ कर रहे हैं। रविवार रात चोरों ने कोतवाली गेट के ठीक सामने एक पान की दुकान से हजारों का सामान चोरी कर लिया। दुकानदार कल्लू चौरसिया ने बताया कि रविवार रात करीब 11 बजे वह दुकान बंद करके घर चले गये। सोमवार सुबह करीब सात बजे वह पहुंचे तो देखा कि चोरों ने दुकान में रखी सिगरेट, गुटखा आदि के पैकेट व तीन हजार रुपए चोरी कर लिये। दुकानदार ने घटना की शिकायत पुलिस से की है। यह भी पढ़ें- थाने के बाहर पान की दुकान से हजारों की चोरी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...