इटावा औरैया, मई 22 -- इकदिल। भीषण गर्मी में खराब पड़े वाटर कूलरों को लेकर तीन दिन पहले आपके अपने हिन्दुस्तान अखबार ने खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिसके बाद अधिकारियों ने मामले को संज्ञान में लिया और नगर पंचायत कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए थाना परिसर के बाहर लगा वाटर कूलर ठीक करा दिया है, जिससे अब वहां आने वाले फरियादियों और राहगीरों को ठंडा पानी मिलना शुरू हो गया है। इससे लोगों को काफी राहत मिली है। हालांकि इंधौआ तिराहे पर लगा वाटर कूलर अभी भी खराब पड़ा है और वहां अब भी गर्म पानी निकलने की समस्या जस की तस बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि एक ओर सुधार दिख रहा है, लेकिन दूसरी ओर अब भी व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त नहीं हो पाई है। कस्बेवासियों ने नगर पंचायत से मांग की है कि सभी खराब पड़े वाटर कूलरों की जल्द मरम्मत कर पूरी तरह सु...