कटिहार, जनवरी 4 -- मनसाही, एक संवाददाता विभागीय आदेश के आलोक में जमीनी विवादों के निष्पादन के लिए हर शनिवार को थाने में लगाए जाने वाले जनता दरबार इस शनिवार को पहली बार प्रखंड मुख्यालय के सभा कक्ष में आयोजित हुआ। भूमि एवं राजस्व संबंधी मामलों के निष्पादन के लिए आयोजित इस जनता दरबार में कुल 7 मामलों की सुनवाई की गई जिसमें 6 मामलों का निष्पादन जनता दरबार में ही कर दिया गया। इस अवसर पर अंचल अधिकारी मो इस्माइल ने संबंधित पक्षों की दलीलें सुनी और मामलों का ऑन स्पॉट निबटारा किया। शेष एक मामले की सुनवाई अगले शनिवार को की जाएगी। मौके पर अंचल अधिकारी ने कहा कि सनी के लिए समर्पित सभी मामलों का शीघ्रता से निपटारा किया जा रहा है। अंचल मुख्यालय में लगे जनता दरबार में बैठने की व्यवस्था एवं सम्मान मिलने से फरियादियों में खुशी भी देखी गई।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.