थाने के फॉलोवर ने घर पर निगला जहर, मौत
बागपत, जुलाई 23 -- बागपत। सिंघावली अहीर थाने में तैनात फॉलोवर ने आत्महत्या कर ली। मृतक फॉलोवर बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के औशिक्का गांव का रहने वाला अंकित पुत्र इंद्रपाल था। बताया जाता है कि अंकित दो दिन की छुट्टी लेकर अपने घर आया हुआ था। घर पर ही उसने जहरीला पदार्थ निगल लिया। हालत बिगड़ने पर उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। सिंघावली अहीर थाना प्रभारी सूर्यदीप ने बताया कि मृतक थाने में फॉलोवर के रूप में कार्यरत था और दो दिन की छुट्टी लेकर अपने घर गया हुआ था। उन्होंने पुष्टि की कि प्रारंभिक जानकारी में जहरीला पदार्थ खाने से मौत होने की बात सामने आई है। थाना प्रभारी ने बताया कि आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.