थाने के पीछे गन फैक्ट्री, कांवड़िए के वेश में तस्करी; 21 तमंचों संग तजम्मुल को STF ने दबोचा
प्रमुख संवाददाता, अगस्त 2 -- मेरठ में एसटीएफ ने हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। लालकुर्ती थाने के पीछे ही मकान में शातिर हथियार तस्कर तमंचा फैक्ट्री चला रहा था। आरोपी हथियार तस्कर तजम्मुल को एसटीएफ ने लालकुर्ती टेलीफोन एक्सचेंज के पास गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के थैले से 21 तमंचे बरामद किए गए, जिन्हें वह मुजफ्फरनगर सप्लाई करने जा रहा था। आरोपी का पुराना अपराधिक रिकॉर्ड है और पूर्व में भी 37 तमंचों के साथ मुजफ्फरनगर में गिरफ्तार हो चुका है। कांवड़ के दौरान केसरिया गमछा डालकर और कांवड़िये का वेश बनाकर हथियार तस्करी कर रहा था। इस मामले में लालकुर्ती थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है, फिलहाल गिरोह के बाकी सदस्यों की तलाश की जा रही है।थाने के पीछे चल रही थी हथियार फैक्ट्री एसटीएफ को हथियारों की तस्करी करने वाले गिरोह को लेकर इनपुट मिला था। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.